आगरालीक्स ..आगरा में कल (23 फरवरी) को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, वे यहां से मथुरा जाएंगे और वेटनरी विवि में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय ब्रज होली रसोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
मथुरा में गुरुवार को सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि मथुरा और बरसाने में दो दिवसीय ब्रज होली रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वेटनरी विवि, मथुरा में शुक्रवार को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज होली रसोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया, दक्षिण की नृत्यांगना शोभना और सूफी गायक कविता सेठ अपनी प्रस्तुति देंगी।
हेमामालिनी देंगी प्रस्तुति
शनिवार को ब्रज होली रसोत्सव के दूसरे दिन हेमा मालिनी राधा रास बिहारी पर नृत्य की प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही कैलाश खेर अपने बैंड व कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगे।
आगरा में आरएसएस प्रमुख से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ
आगरा के सुनारी में आरएसएस का समरसता संगम के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आ गए हैं। 23 फरवरी को मथुरा जाने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधे सुनारी जाएंगे। वे वहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। मिशन 2019 के लिए उत्तर प्रदेश को लेकर स्ट्रेटजी पर चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा क्राइम कंट्रोल के लिए किए जा रहे एनकाउंटर से बदमाशों में भय और दहशत को उपलब्धि बताते हुए चुनाव मैदान में कूदने पर भी चर्चा करेंगे।
वीडियो
आगरा में दो घंटे रहेंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे कार से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए आरबीएस इंजीनियरिंग कैंपस जाएंगे। यहां वे दोपहर दो बजे तक रहेंगे। दोपहर दो बजे वे आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बने हेलीपेड से बिजनौर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे ग्राम आलमपुर बिजनोर में स्वर्गीय विधायक लोकेंद्र सिंक को श्रदृधांजलि देंगे। वहां से शाम पांच बजे मथुरा के वेटनरी विवि में पहुंचेंगे।
