आगरालीक्स… आगरा रीजन में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इंटर की परीक्षा देने आई छात्रा की हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली मारी। घटना से सनसनी फैली हुई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा मंडल के फीरोजाबाद में गुरुवार को नगला गुलाल स्थित संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा दीपिका 17 पुत्री विपिन निवासी नाथू की ठार केमिस्ट्री का पेपर देने आई थी। वह स्कूल के बाहर थी, उसी समय पडोसी गांव का विकास 20 पुत्र भोले यादव पहुंच गया। उसने स्कूल के गेट की तरफ जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर छात्र और शिक्षक बाहर निकल आए।
युवक ने खुद को मारी गोली
स्कूल के बाहर छात्रा का लहूलुहान शव पडा हुआ था, लोग कुछ समझ पाते तब तक विकास ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक छात्रा के पीछे पडा हुआ था, सिरिफरे आशिक द्वारा छात्रा और उसके बाद खुद को गोली मारने की पुलिस जांच कर रही है।