आगरालीक्स… सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुरियारों को ध्वजा पताका थमाई, सूरज छिपते ही बरसाना की रंगीली गली में गायन के साथ ही हुरियारे बैठ गए, उन पर लटठों की बरसात होने लगी। बरसाने की लटठमार होली को देखने के लिए देश विदेश से श्रदृधालुओं पहुंचे थे तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ब्रज की होली के आनंद लिए। बरसाने की गोपियों ने ने नंदगांव के हुरियारों पर लटठों की बारिश की।
शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बरसाना पहुंचे, यहां प्रिया कुंड पर भव्य स्वागत के साथ ही हुरियारों को उन्होंने ध्वजा पताका थमाए। सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही भीड उमड पडी, इसके साथ ही मंदिर में गायन और गुलाल डालने का सिलसिला चलता रहा। सूरज छिपते ही नंदगांव से आए हुरियारे रंगीली गली में ढाल लेकर बैठ गए, बरसाने की गोपियों ने प्रेम रंग में सनी हुई लाठियों की बरसात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के बाद सीधे बरसाना के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के महत्व को बनाए रखना है तो गौ-पालन घर-घर में करने की प्रवृत्ति हमें डालनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गोसंवर्धन और गोसंरक्षण के लिए भरपूर सहयोग करेगी। हम लोगों ने डेयरी के लिए पैसे की व्यवस्था की है और छाता की चीनी मिल के लिए भी कार्य योजना बना रहे हैं । सीएम ने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन करके इस क्षेत्र के विकास को एक नई गति देने का कार्य किया। इस बार बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था इस क्षेत्र के विकास के लिए की गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ प्रियाकुंड पर ध्वजा पूजन और राधा कृष्ण के स्वरूपों का पूजन कर लौट गए। इस बीच बरसाना मे हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।