आगरालीक्स …आगरा के सेंट कानरेडस में नर्सरी में प्रवेश का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां 200 से अधिक सीटों पर नर्सरी में प्रवेश लिया गया है, अभिभावकों को एडमिशन फीस जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
एडमिशन रिजल्ट देखने के लिए करें क्लिक
http://admission.conrads.in/
आगरा के कान्वेंट सेंट कॉनरेडस स्कूल में नर्सरी में प्रवेश का रिजल्ट शनिवार शाम को वेबसाइट पर जारी किया गया। जिन छात्रों का प्रवेश हुआ है, उनके परिजनों को तीन दिन में 25 हजार रुपये एडमिशन शुल्क जमा करना है। ऐसा न करने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक और लिस्ट जारी की जाएगी।
एक अप्रैल से स्कूल बस बंद
इसके साथ ही सेंट कॉनरेडस स्कूल में पढ रहे छात्रों के परिजन परेशान हैं। छात्रों को ले जाने के लिए स्कूल बस की सुविधा है लेकिन एक अप्रैल से कॉलेज प्रशासन द्वारा स्कूल बस की सुविधा बंद की जा रही है। इस तरह के नोटिस जारी कर दिए गए हैं, इससे परिजन परेशान हैं। उन्हें बच्चों को स्कूल वैन से भेजना होगा या खुद छोडकर आना पडेगा। स्कूल बस की सुविधा से परिजन सुरक्षा को लेकिन चिंतित नहीं थे लेकिन अब उन्हेंं परेशान होना पडेगा।
कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश शुल्क 20 से 25 हजार
शहर के कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, नर्सरी में प्रवेश के लिए 20 से 25 हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इसमें तीन महीने का शुल्क भी शामिल है।
यूनीफॉर्म वालोें के आने लगे फॉर्म
नर्सरी में प्रवेश के बाद एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू होनी हैं। अभी से यूनीफॉर्म वालों के फोन आने लगे हैं, कान्वेंट स्कूल प्रशासन ने यूनीफॉर्म और बैग सप्लाई करने वालों को नर्सरी में प्रवेश लेने वाले छात्रों की सूची सौंप दी है। वे फोन कर यूनीफॉर्म और बैग ले जाने के लिए कह रहे हैं। यूनीफॉर्म 4 से 5 हजार रुपये और बैग पांच से छह हजार रुपये में मिल रहा है।