Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ The Yellow Chilli Restaurant, Agra seal case: Lokayukta order departmental enquiry
टॉप न्यूज़

The Yellow Chilli Restaurant, Agra seal case: Lokayukta order departmental enquiry

201

आगरालीक्स… आगरा के द यलो चिली रेस्टोरेंट को छापे के बाद सील करने के मामले में लोकायुक्त ने तत्कालीन एडीएम सिटी के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त के राम मोहन राम को जांच सौंपी है। उन्हें तत्कालीन एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव को आरोप पत्र देकर दो महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी है।
नौ सितंबर 2015 को आगरा के संजय प्लेस स्थित द यलो चिली रेस्टोरेंट में एसीएम पंचम सौजन्य कुमार विकास ने छापा मारा था, किचिन में गंदगी और कोयले मिलने के बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया था। इस मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से करने पर 48 घंटे बाद रेस्टोरेंट की सील खोल दी गई। इस मामले में द यलो चिली रेस्टोरेंट के रिजुल अग्रवाल निवासी कमला नगर ने लोक आयुक्त से शिकायत की थी। इसमें डीएम द्वारा कराई गई जांच और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज भी दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि तत्कालीन एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव ने साठगांठ कर कार्रवाई कराई गई।
कमिश्नर को सौंपी जांच
दीपक त्रिवेदी अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि तत्कालीन एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव ने एसीएम पंचम सौजन्य कुमार विकास को द यलो चिली रेस्टोरेंट की जांच करने के आदेश दिए, जबकि यह एसीएम पंचम के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने कमिश्नर, आगरा से तत्कालीन एडीएम सिटी व वर्तमान में नगर आयुक्त बरेली राजेश श्रीवास्तव विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए दो महीने में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

the yellow chilli

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!