आगरालीक्स ..आगरा से वैष्णो देवी के लिए गए कारोबारी और उनकी बुजुर्ग मां का शव होटल के कमरे में मिला है। पुलिस को आशंका है कि नींद की ज्यादा खोली खाने से दोनों की मौत हुई है। शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं, जिससे मौत का कारण पता चल सके।
आगरा के कमला नगर निवासी स्टेशनरी कारोबारी अंकित अग्रवाल की न्यू विजय नगर कॉलोनी में स्टेशनरी की दुकान है। वे 20 फरवरी को अपनी 70 वर्षीय मां लज्जा बाई के साथ घर से बैष्णो देवी जाने के लिए निकले थे। वे दोनों जम्मू की जगह 20 फरवरी को ही जयपुर पहुंच गया। यहां वैष्णवी होटल, जयपुर में कमरा लिया। उन्होंने शनिवार को कमरा खाली करने के लिए कहा था।
लस्सी लेकर गए और कमरा नहीं खुला
शुक्रवार को अंकित अग्रवाल लस्सी लेकर आए, शनिवार सुबह कमरे का गेट न खुलने पर होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। गेट खोला गया तो अंकित अग्रवाल और उनकी मां लज्जा बाई का शव पडा हुआ था।
नींद की गोली खाने से मौत
कमरे में बदबू आ रही थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में नींद की ज्यादा खोली खाने से अमित और लज्जा बाई की मौत को माना है, मौत के कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की जानकारी होने पर कमला नगर से कारोबारी के परिजन जयपुर पहुंच गए।