आगरालीक्स ..आगरा में प्रोपर्टी डीलरब की पीट पीटकर हत्या कर दी, प्रोपर्टी डीलर का शव मिलने के बाद से कोहराम मचा हुआ है। रंजिश में हत्या की आशंका व्यक्त की गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के पचगाई खेडा में प्रोपर्टी डीलर बल्देव शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। पास में ही उनका बाडा है, शनिवार रात को वे घर पर सो रहे थे, सुबह दूध लेने के लिए लोग बाडे में पहुंचे। वहां बल्देव शर्मा का खून से लथपथ शव मिला। आशंका है कि बल्देव शर्मा की पीट पीटकर हत्या की गई।