आगरालीक्स ..बालीवुड अभिनेत्री श्री देवी का 54 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया, उनकी मौत से लोग सदमे में हैं, तमिलनाडू में जन्मी श्री देवी की दो बेटियां हैं उनके पति बोनी कपूर हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट अटैक पडने पर श्री देवी की दुबई में शनिवार देर रात मौत हो गई। वे 24 फरवरी को अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में दुबई में थी। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक पडा, उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन मौत हो गई। संजय कपूर ने श्री देवी की मौत की जानकारी दी है।
1975 में मूवी जूली से चाइल्ड एक्र्टर के रूप में इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली श्रीदेवी ने तमिल, तेलगू, मलयालम और हिंदी में हिट मूवी दी। वे एक्ट्रेस के साथ ही प्रोडयूसर भी थी।
आगरा में श्री देवी का हुआ था रोड शो
2014 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल से फतेहपुर सीकरी लोकसभा से प्रत्याशी अमर सिंह के चुनाव प्रचार के लिए श्री देवी आगरा आईं थी। श्रीदेवी के रोड शो में उनकी एक झलक पाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर भी थे। आगरा में श्री देवी के रोड शो के दौरान युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों में भी श्रीदेवी का जबरदस्त क्रेज दिखा था। 12 किलोमीटर के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ रूप की रानी की एक झलक पाने को बेताब थी। रोड शो रोहता से शुरू हुआ था। रोड शो शमशाबाद, इटौरा, बाद, कुर्रा मोड़, तेहरा और इरदतनगर से गुजर था। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ सड़क किनारे अपनी स्टार को देखने के लिए खड़ी थी। चुनाव में अमर सिंह हार गए थे।