आगरालीक्स …आगरा में रंग भरनी एकादशी पर खाटू श्याम जी के मंदिर में आज हर भक्त बाबा की भक्ति और होली के रंग में सराबोर हो गए । नवनिर्मित मंदिर में आयोजित पहली होली में अबीर गुलाल के रंगों के साथ पूलों और सुगंधी (इत्र) की महक भी थी। वहीं लड्डुओं की होली में हर भक्त प्रसाद के रूप में एक लट्टू पाने को उत्साहित था। मुख्य द्वार से लेकर बाबा के दरबार तक फूलों की सजावट थी। भजन कीर्तन संग होली के विभिन्न रंगों में डूबा नजर आया बाबा का दरबार। बाबा का विशेष श्रंगार कोलकाता के फूलों की 61 मालाओं से किया गया।
रंग भरनी एकादसी के मौके पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व विजय नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से बैंड बाजों के साथ निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्त हाथों में ध्वजा लेकर गधा पाड़ा, बेलनगंज होते हुए बाबा के मंदिर पहुंचे। वहां बाबा को ध्वजा अर्पित कर ढ़ोक दी गई। इसके उपरान्त शुरू हुआ होली उत्सव। मंदिर में खूब गुलाल उड़ा और गेंदे व गुलाब के फूल बरसे। बाबा के मंदिर से लड्डुओं की बरसात हुई तो भक्त सिर्फ एक लड्डू प्रसाद के रूप में पाने को उत्साहित था। देना हो तो दीजे बाबा जनम-जमन का साथ… जैसे भजनों के संग होली के गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। आज के यजमान थे श्री श्याम सेवक परिवार समिति।
शाम के समय आयोजित भजन संध्या में आगरा के सलीम उत्साद ने बाबा के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, मनीष गोयल, कैलाश नाथ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय गर्ग, रविशंकर अग्रवाल, विपिन, विकास, दिनेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजीव कुमार गर्ग, गौरव अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नीलेश अर्पित, राजकुमार सोनी, अल्पेश खंडेलवाल सुनीता मित्तल, अरुणा मित्तल, सीमा अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अनु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रिचा गोयल आदि उपस्थित थीं।