आगरालीक्स… आगरा में फाइव स्टार हॉस्पिटल हैं तो 24 घंटे इमरजेंसी सेवा का बोर्ड लगाकर तख्त पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे तीन हॉस्पिटल और क्लीनिक सील कर दिए हैं, स्वास्थ्य विभाग इन हॉस्पिटल के मालिकों पर मुकदमा भी दर्ज कराएगा।
सोमवार को एसीएमओ डॉ अजय कपूर ने छापा मारा, उन्होंने बताया कि मरीज भर्ती करने पर रोक के बाद भी एबी हॉस्पिटल में राधा निवासी धनौली भर्ती मिली। उसके इलाज का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके बगल में ही एमके अलवी क्लीनिक चल रहा है, इसका भी पंजीकरण नहीं हैं। ये दोनों एक ही बिल्डिंग में हैं, मरीज भर्ती करने के लिए तख्त पडे थे। दवाएं भरी पडी थी, इनकी भी जांच कराई जा रही है। इसके बगल में ही अलवी डेंटल क्लीनिक है, तीनों को सील कर दिया है। इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसी तरह से
जगनेर रोड पर ही सरिता पैथोलॉजी में डॉक्टर नहीं मिले, स्टाफ भी अप्रशिक्षत था और पैथोलॉजी जांच की जा रही थी। इसे नोटिस देकर जांच कराने पर रोक लगा दी है।
