आगरालीक्स.. आपने आगरा में ताजमहोत्सव नहीं देखा है तो आज जा सकते हैं, ताज महोत्सव एक दिन और बढा दिया गया है। अब 28 फरवरी तक ताजमहोत्सव चलेगा।
आगरा के शिल्पग्राम में 18 फरवरी से चल रहे ताजमहोत्सव का 27 फरवरी को समापन समारोह हुऔ। इसके साथ ही ताजमहोत्सव को एक दिन और बढा दिया गया है, बुधवार को भी ताजमहोत्सव का आनंद लोग ले सकेंगे। इसके लिए टिकट भी लेनी होगी।
शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर कार्यक्रम
18 फरवरी: श्रीराम भारती कला केद्र द्वारा श्रीराम पर नृत्य नाटिका।
19 फरवरी: मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति।
20 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे गायिका भूमि त्रिवेदी।
21 फरवरी: असलम साबरी की कव्वाली।
22 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे विपिन सचदेवा और पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप।
23 फरवरी: मुशायरा।
24 फरवरी: कवि सम्मेलन।
25 फरवरी: बॉलीवुड नाइट को कलाकार तय होना है।
26 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे गायक आदित्य नारायण।
27 फरवरी: बॉलीवुड नाइट मे गायिका पलक मुच्छल व पलाश मुच्छल।
365 स्टॉल लगेंगी
इस बार महोत्सव की थीम ‘धरोहर’ चुनी गई है। इसी के अनुरूप इस बार महोत्सव के लिए शिल्पग्राम में सजावट की गई है। महोत्सव में इस बार करीब 365 स्टॉल लगाई जा रही हैं। इनमें से करीब 275 स्टॉल देशभर से आने वाले शिल्पियों के लिए रहेंगी। महोत्सव में शिल्पियों का पहुंचना शुरू हो गया है। शिल्प -सहारनपुर का वुड क्राफ्ट -कश्मीर का सूट एवं पशमीना शॉल -गुरुग्राम का टेराकोटा -प. बंगाल की कांथा साड़ी -वाराणसी की सिल्क साड़ी -बिहार का सिल्क वस्त्र -भदोही का कारपेट -लखनऊ का चिकन वस्त्र -आंध्र प्रदेश का क्रोशिया व सिल्क वस्त्र -प्रतापगढ़ का आंवला उत्पाद -असोम का केन फर्नीचर -गुजरात का शॉल -खुर्जा की क्रॉकरी -संभल का बोनक्राफ्ट -पिलखुआ की चादर -पंजाब की फुलकारी। यहां से आएंगे शिल्पी भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय हथकरघा विभाग के 53 शिल्पी महोत्सव में आमंत्रित किए हैं।
ये रहेगा टिकट का शुल्क
पांच साल तक के बच्चे निशुल्क
पांच से 10 साल तक के बच्चे 10 रुपये
आम लोगों के लिए टिकट 50 रुपये