आगरालीक्स..आगरा में गर्मी की दस्तक के साथ ही समाजसेवी संगठन मिटटी के वर्तनों का वितरण करने लगे हैं, जिससे गर्मी में पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें। मंगलवार को श्री बाँके बिहारी वेलफेयर सोसायटी द्वारा हरीपर्वत चौराहे पर मिटटी के वर्तन वितरित किए गए। संस्था के कार्य को लोगों ने सराहा, साथ ही संकल्प लिया कि वे वर्तन को ऐसी जगह रखेंगे जहां पक्षी ज्यादा आते हैं। इस दौरान मदन मोहन शर्मा महामंत्री श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी अलका सिंह, रिंकी उपाध्याय , रितु गोयल , नीरजा शर्मा , रामानुज मिश्रा , विवेक शर्मा एडवोकेट, अमन सारस्वत, दौलत राम गर्ग, शैलेंद्र, अजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।