आगरा में डीजीपी ओपी सिंह पहली बार आ रहे हैं, वे यहां सुबह 11 बजे आ जाएंगे। पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ भेंट के बाद आगरा जोन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें पुलिस अधिकारियों से लेकर आगरा जिले के एएसपी, सीओ और एसओ भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक शाम चार बजे तक चलेगी, इसके बाद वे लखनउ के लिए रवाना होंगे।

होली पर पुलिस की सख्ती
आगरा में होली पर हुडदंग करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरती, एसएसपी अमित पाठक के निर्देशन में पुलिस ने चौराहों पर बैरियर लगाकर वाहन चालकों की जांच की। नशे में वाहन चालक रहे चालकों को रोक लिया, जिससे वे सुरक्षित घर तक पहुंच सकें।
150 से अधिक पहुंचे हवालात
आगरा में होली को लेकर पुलिस सतर्क है, यूपी 100 नंबर पर शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को यूपी 100 नंबर का पफोन बजता रहा, अधिकांश शिकायत शराब के नशे में हंगामा और झगडा करने की आई। हरकत में आई पुलिस ने होली पर हुडदंग करने वाले करीब 150 लोगों को पकड कर हवालात में डाल दिया।
हरीपर्वत थाने की हवालात फुल
होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने सख्ती सेहरीपर्वत थाना की हवालात दोपहर तक ही फुल हो गई। न्यू आगरा में भी पुलिस ने 15 लोग पकड़े। सबसे ज्यादा कार्रवाई एत्माद्दौला और जगदीशपुरा में की गई। कई शिकायत नशे में तेज स्पीड गाडी चलाने की आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
जगह जगह लगाए गए बैरियर
होली के लिए आगरा में जगह जगह बैरियर लगाए गए हैं, इन बैरियर पर नशे में गाडी चलाने वालों की जांच करने के साथ ही होली पर हुडदंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यमुना किनारा रोड पर सड़क किनारे पुलिस खड़ी की गई है। हुड़दंगियों के चालान शांति भंग की धारा 151 में किए जा रहे हैं। इन्हें मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जाएगा। अगर जमानत नहीं मिली तो जेल की हवा खानी पड़ेगी।