Friday , 24 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Rajiv Tiwari new president of nation Chamber of Industries, Agra
टॉप न्यूज़

Rajiv Tiwari new president of nation Chamber of Industries, Agra

129

आगरालीक्स… आगरा के कारोबारियों के बडे संगठन नेशनल चैंबर के अध्यक्ष पद पर मुहर लग गई है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में अध्यक्ष चुनने का तरीका जानकार हैरान रह जाएंगे। चैंबर में सर्वस​म्मति से अध्यक्ष सहित अन्य पदों की नई कार्यकारिणी ​गठित करने के लिए लॉटरी सिस्टम की मदद ली गई। इसमें पर्यटन कारोबारी राजीव तिवारी ने बाजी मार ली, वे एक अप्रैल को नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की सत्र 2018-2019 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे।
गुरुवार रात को खंदारी चौराहा स्थित होटल सागर रत्ना में संस्था के दो दर्जन पूर्व अध्यक्ष एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में लॉटरी पद्धत्ति से अध्यक्ष पर सर्व सम्मित बनाई गई। पूर्व अध्यक्ष इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो। उन्होंने अध्यक्ष पद के दावेदार राजीव तिवारी और राजेश गोयल के लिए पर्ची डाली, पहली पांच पर्चियों में से राजीव तिवारी के नाम की तीन पर्ची निकलीं और उनको नया अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष के लिए चयनित राजीव तिवारी के पिता बृजेन्द्र शंकर तिवारी भी नेशनल चैंबर के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह सन 1972, अगले साल कुछ समय के लिए, और फिर सन 1978 में अध्यक्ष रहे। राजीव तिवारी के खेमे के उपाध्यक्ष के दो पदों के प्रत्याशी मनोज बंसल और विनय मित्तल एवं कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूप जिंदल ने आम सहमति में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दे दिया है। ऐसा ही आश्वासन दूसरे खेमे के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुरारीलाल गोयल और संजय गोयल एवं कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंघल से मांगा गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Coconut Water Becomes First Choice This Summer; Prices Rise

आगरालीक्स…गर्मी में नारियल पानी ने खाए भाव, अब हर घूंट की कीमत...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Seeking shade to beat the heat in Agra

आगरालीक्स…बढ़ती गर्मी में समझ आ रही पेड़ों की माया, सिर छुपाने को...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Honesty: Auto-rickshaw Driver Returns ₹15,000 Mistakenly Credited to His Account in Agra

आगरालीक्स…आटो चालक के खाते में गलती से पहुंचा 15000 किराया, लौटाकर बोला...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

error: Content is protected !!