Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Student protest for scholarship in Dr BR Aambedkar Univ. agra
बिगलीक्स

Student protest for scholarship in Dr BR Aambedkar Univ. agra

222

आगरालीक्स.. आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के छात्र छात्राएं स्कॉलरशिप न मिलने पर भूख हडताल पर बैठ गए हैं, दो छात्रों की तबीयत बिगड गई, एक छात्रा और छात्र पानी की टंकी पर चढ गए। उन्हें बमुश्किल नीचे उतारा जा सका।
विवि के इंजीनियरिंग संस्थान आईईटी के 150 छात्रों की स्कॉलरशिप संस्थान द्वारा आॅनलाइन रिजल्ट अपलोड न करने से रिजेक्ट कर दी गई है। इससे छात्र परेशान हैं, वे दो दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को स्कॉलरशिप क्लियर करने का अंतिम दिन था, सुबह छात्रों ने आईईटी में ताला जड दिया और प्रदर्शन करने लगे।
डीएम से मिलने की कहकर चले गए कुलपति
छात्रों द्वारा आईईटी का ताला लगा देने पर कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने उनसे मुलाकात की और डीएम से मिलकर डिजीशन लेने के लिए कहा, इसके बाद वे आगरा कॉलेज ग्राउंड में शुरू हुए पुस्तक मेला में चले गए। इसकी जानकारी होते ही छात्र छात्राएं आईईटी के गेट पर ही भूख ह​डताल पर बैठ गए। आईईटी के छात्र अखिलेश यादव की तबीयत बिगड गई वह बेहोश हो गया, उसे साथियों ने एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। इसके बाद अन्य छात्रों के बेहोश होने की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची, इस दौरान एक और छात्र राम मिश्रा भी बेहोश हो गया।
टंकी पर चढे छात्र, छात्रा
छात्र भूख हडताल पर बैठे ​थे, इसी बीच छात्र संघ उपाध्यक्ष क्रतिका सोलंकी और संयुक्त सचिव कुनाल पानी की टंकी पर चढ गए, उन्हें समझा बुझाकर नीचे उतारा गया।
विवि माफी करे फीस
विवि के सात छात्र भूख हडताल पर बैठे हैं, उनकी मांग है कि स्कॉलरशिप न मिलने पर विवि प्रशासन उनकी फीस माफ करे, इसके बाद ही वे भूख हडताल खत्म करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

error: Content is protected !!