आगरालीक्स… आगरा में कंस मेले में बार बालाकों के ठुमकों पर नगर पालिका अध्यक्ष ने रुपये लुटाए, इसके बाद मंच पर बैठी महिला ने डांस शुरू किया, कई लोग आ गए और उस पर रुपये लुटाने लगे।
आगरा के एत्मादपुर में कंस मेला चल रहा है, प्राचीन कंस मेले का शुभारंभ मेयर नवीन जैन और एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया ने किया था। कई दिन तक चलने वाले कंस मेले में सांस्क्रतिक कार्यक्रम होते हैं।
बार बालाओं ने लगाए ठुमके
कंस मेले के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, इसमें बार बालाएं मंच पर ठुमके लगा रही हैं, मंच पर बैठे नगर पालिका परिषद एत्मादपुर के अध्यक्ष सहित अन्य लोग पैसे लुटा रहे हैं। इसके बाद मंच पर बैठी एक महिला डांस करने के लिए खडी होती हैं, उन पर भी लोग पैसे लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के लिए क्लिक करें
फाइल फोटो