Aligarhleaks: “ ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्… ” आदि मंत्रोचारण मय हवन के साथ इंस्टीट्यूट आॅफ इन्फोरमेशन मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, अलीगढ़ के शिक्षक-शिक्षा संकाय के तत्वावधान में आयोजित किए गए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन आइआइएमटी सचिव पंकज महलवार, शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल निदेशिका शालिनी महलवार, प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक जितेंद्र महलवार, विभागाध्यक्षा डाॅ अंजू सक्सैना ने किया। आइआइएमटी सचिव पंकज महलवार ने कहा कि “ भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में लगातार योग की जीवन में सहभागिता बढ़ती जा रही है। विद्यार्थियों के लिए भी योग उनकी सफलता में सहयोगी है। ” पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार की शाखा पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, अलीगढ़ के मुख्य योग प्रशिक्षक विकास उपाध्याय, रंजना सिंह, अरूणा सिंह, शशि शर्मा ने छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्राणायाम, त्रिकोगासन, कटीचक्रासन, वज्रासन, सूर्य नमस्कार के साथ अन्य सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराकर शिविर को समापन की ओर अग्रसर किया। आचार्य शेर सिंह आर्य व आचार्य बिजेंद्र सिंह बाल्यान ने हवन संपन्न कराया। इस दौरान डाॅ सुनील चैहान, डाॅ इंदू सिंह, प्रो सुप्राची शर्मा, प्रो सचिन शर्मा, डाॅ गीता शमा्र, प्रो सर्वेश देवी, डाॅ एस.के.गुप्ता, आकांक्षा, प्रो मधु चाहर, डाॅ सुमनलता गौतम, शिखा चैहान, स्वाती, दीपशिखा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी हवन में भाग लिया।