आगरालीक्स.. आगरा में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया है, आवासीय कॉलोनी में घरों के आगे की रैंप को तोडने से लोगों में आक्रोश है, लोगों का कहना है कि सडक से घर उंचा होता है, ऐसे में वाहनों को अंदर पार्क करने के लिए रैंप बनाने पड रहे हैं। लोगों की मांग है कि घर के रैंप को तोडने के बजाय नालियों पर कर दिए गए पक्के निर्माण को ध्वस्त किया जाए, वह भी उन्हीं जगहों पर जहां नाली की सफाई में समस्या आ रही है।
बारिश से पहले शहर की नालियों की सपफाई से ज्यादा ध्यान नगर निगम का आवासीय कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पर है। इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई है। गुरुवार को नगर निगम की टीम आवास विकास कॉलोनी पहुंची, यहां घरों के आगे बनाई गई रैंप और नालियों पर रखे गए पत्थरों को तोड दिया। स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन नगर निगम की टीम एक के बाद एक रैंप को तोडती गई।
नाले नालियों की नहीं होती सफाई, रैंप भी तोड रहा नगर निगम
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले और नालियों की सपफाई नहीं हो रही है, ऐसे में स्थानीय लोगों ने अपने पैसे से घरों के आगे बनाई रैंप को नगर निगम द्वारा तोडा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि नाली पर बने पक्के निर्माण को ध्वस्त करना सही है लेकिन घर में प्रवेश के लिए बनाई गई रैंप को तोडना व्यावहारिक नहीं है। इस पर रोक लगनी चाहिए।