आगरालीक्स… आगरा में एक युवक पर फोन आया कहा कि शॉपिंग कंपनी के स्थापना दिवस पर लकी ड्रॉ में टाटा सफारी कार निकली है। इसके बाद टाटा सफारी को सौंपने के लिए इंश्योरेंस से लेकर पेट्रोल के नाम पर युवक से करीब 50 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के खटीकपाडा निवासी दीपक पर 19 मार्च को फोन आया, उससे कहा कि
होम शॉप 18 से बोल रहे हैं, बधाई हो आज कंपनी का स्थापना दिवस है और लकी ट्रॉ में आपके नाम की टाटा सफारी निकली है। इसे आपको सौंपना है, दोबारा पफोन आया कि गाडी लेने के लिए बैंक एकाउंट में 6600 रुपये जमा करा दें, युवक ने एसबीआई छीपीटोला से बैंक एकाउंट में रुपये जमा कर दिए। इसके बाद इंश्योरेंस के 18 हजार रुपये जमा कराए गए।
पेट्रोल से लेकर गाडी पकडने के भी पैसे
इसके बाद गाडी के पेट्रोल के लिए 10 हजार रुपये मांगे गए। मंगलवार को दीपक पर पफोन आया कि वह ड्राइवर बोल रहा है और आपको गाडी देने आ रहा था दिल्ली में गाडी पकड ली है, पुलिस 16 हजार रुपये मांग रही है। यह रुपये भी जमा करा दिए, इसके बाद दोबारा पुलिस द्वारा गाडी पकडने की बात कही, इस पर युवक को शक हुआ, उसने अपने रुपये मांगे तो धमकी देने लगे। एसपीआरए अखिलेश नारायण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।