आगरालीक्स… आगरा से कारोबारी का बेटा गायब हो गया है, वह घर से कॉस्मेटिक के शोरूम के लिए निकला था, इसके बाद से कोई पता नहीं चला है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी कॉस्मेटिक कारोबारी महेश सिंघल की सिंघल कॉस्मेटिक की दुकान है। दुकान पर उनका 18 साल का बेटा अंकित सिंघल भी बैठता है। शुक्रवार सुबह 10 30 बजे अंकित घर से दुकान पर जाने की कहकर निकला था, करीब दो घंटे तक दुकान पर नहीं पहुंचा तो महेश सिंघल ने घर फोन किया। उन्हें बताया कि अंकित करीब दो घंटे पहले घर से दुकान के लिए निकला है। परिजनों ने आस पास में अंकित की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। अंकित के न मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चचेरा भाई भी दो साल पहले हो गया था गायब, नहीं मिला
महेश सिंघल के भाई का लडका भी दो साल पहले गायब हो गया था, उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इससे परिजन दहशत में है, अनहोनी की आशंका है परिजनों का बुरा हाल है।