आगरालीक्स.. आगरा में अच्छे परिवार के युवकों ने अपने दोस्त को किडनैप करने की धमकी देकर उसकी मां 30 लाख रुपये की चौथ मांगी, ज्वैलरी और दो लाख कैश ले लिए, पुलिस ने तीन को अरेस्ट कर लिया है, उनका एक साथी फरार है।
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के कमला नगर, दयालबाग और बल्केश्वर के रहने वाले पलाश, यश बंसल, मयूर और आकाश भारद्वाज दोस्त हैं। यश बंसल निवासी राधिका बिहार कमला नगर, मयूर पांडे निवासी मुगल रोड कमला नगर और आकाश भारद्वाज निवासी आनंद पुरी बल्केश्वर ने जीवनी मंडी निवासी लोकेश चौधरी के साथ मिलकर पलाश को किडनैप करने की धमकी देकर चौथ मांगने की प्लानिंग की। उन्होंने पलाश निवासी बसेरा कॉलोनी न्यू आगरा की मां रचना सिंह को फोन किया। उनसे कहा कि पहले यश को किडनैप कर रहे हैं, इसके बाद मयूर को किडनैप करेंगे, इसके बाद भी 30 लाख रुपये नहीं दिए तो पलाश की किडनैप करने के बाद हत्या कर देंगे।
यश ने बनाई किडनैप करने की झूठी कहानी
शातिर दोस्तों ने यश को किडनैप करने की झूठी कहानी बनाई, यश अपने दोस्तों के साथ था, उनके परिजनों पर फोन कर किडनैप करने की सूचना दे दी। यश के पिता ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी। मोबाइल सर्विलांस पर लेते ही पूरा मामला खुला गया।
होली पर चोरी की ज्वैलरी
शातिर युवक जमकर मौज मस्ती करते हैं, इससे उन पर कर्जा हो गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि होली पर वे पलाश के घर गए थे। वहां से दो लाख रुपये और ज्वैलरी चोरी कर ले आए। इसके बाद पलाश के किडनैप की धमकी देकर 30 लाख रुपये चौथ वसूलने की प्लानिंग की।