आगरालीक्स… आगरा में निजी क्लीनिक और हॉस्पिटल में आज हडताल है, डॉक्टर मरीज नहीं देखेंगे, एनएमसी बिल के विरोध में तमाम डॉक्टर दिल्ली चले गए हैं।
देश में डॉक्टरों के पंजीकरण और कानून बनाने वाली मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया को समाप्त कर नेशनल मेडिकल कमीशन का गठन किया जा रहा है। इसके गठन होने के बाद इलाज से लेकर एमबीबीएस की पढाई महंगी हो जाएगी। इसका देश भर के डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। देश भर में स्थानीय स्तर पर विरोध के बाद रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बडा प्रदर्शन होना है। इसके लिए आगरा सहित देश भर से डॉक्टर दिल्ली पहुुंच गए हैं।
सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए डॉक्टर
आईएमए आगरा के सदस्य डॉक्टर दो बॉल्बो गाडी और अपनी गाडियों से सुबह छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। आगरा के डॉक्टर भी दिल्ली के प्रदर्शन में अपनी सहभागिता करेंगे।
11 बजे आईएमए भवन पर बैठक
आगरा के जो डॉक्टर दिल्ली नहीं गए हैं, वे सुबह 11 बजे आईएमए भवन तोता का ताल पर एकत्रित होंगे। कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से आईएमए भवन पर बैठक होगी।
निजी क्लीनिक और हॉस्पिटल रहेंंगे बंद
आईएमए के अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी ने बताया कि रविवार को आगरा सहित देश भर के निजी डॉक्टर क्लीनिक और हॉस्पिटल बंद रखेंगे। मरीजों को नहीं देखा जाएगा। इससे मरीज परेशान होंगे। हालांकि, हडताल में बहुत कम डॉक्टर ही शामिल होते हैं, रविवार को मरीजों शाम को नहीं देखे जाते हैं।