आगरालीक्स… आगरा के कान्वेंट स्कूलों की एसोसिएशन अप्सा में बडे फेरबदल के साथ आरोप प्रत्यारोप लगने लगे हैं। होली पब्लिक स्कूल के संजय तोमर को आठ साल बाद अध्यक्ष पद से हटा दिया गया, मतदान में प्रील्युड पब्लिक स्कूल के सुशील गुप्ता 23 वोट से जीत दर्ज कर अप्सा के नए अध्यक्ष चुने गए।
एसोसिशन आॅफ प्रोग्रेसिव स्कूल आॅफ आगरा (अप्सा) के शनिवार को गायत्री पब्लिक स्कूल में चुनाव हुए। 56 में से 39 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए आठ साल से सीट पर काबिज होली पब्लिक स्कूल के संजय तोमर और प्रील्युड पब्लिक स्कूल के सुशील गुप्ता ने दावेदारी की। चुनाव अधिकारी विनोद बंसल व गायत्री दीक्षित ने बताया कि एक वोट निरस्त हो गए, 38 वोट में से अध्यक्ष पद के लिए सुशील गुप्ता को 29 और संजय तोमर को मात्र 6 वोट मिले। इसके साथ ही अन्य पद पर पदाधिकारी चुने गए।
एक दूसरे पर आरोप
होली पब्लिक स्कूल के डॉ संजय तोमर मतदान के बीच में ही चले गए, उनका कहना हे कि विश्वास में लेकर कि अध्यक्ष पद पर और कोई दावेदार नहीं है चुनाव करा दिया गया। वहीं, अध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि सभी को चुनाव और दावेदारों की जानकारी दी। 36 सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल किया, इसके बाद नए पदाधिकारी चुने गए हैं।
ये चुनी गई कार्यकारिणी
अध्यक्ष सुशील गुप्ता
उपाध्यक्ष पॉल थानिकल और जीएस राणा उपाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष डॉ प्रदृमुन चतुर्वेदी
सचिव डॉ गिरधर शर्मा
संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा
संयुक्त कोषाध्यक्ष राजू डेनियल
कार्यकारिणी सदस्य दीपिका त्यागी, सुमनलता मनीष गुप्ता, मोहित बंसल अविनाश पोखरियार
डॉ मानवेंद्र शर्मा अनिभेष दयाल स्पर्श बंसल अनिकेत शर्मा विवेक डेनियल