आगरालीक्स… No मतलब No , भय बिनु होइ न प्रीति, आगरा से शुरू हुए सबसे बडे अभियान के दूसरे चरण में डर, भय और भयावह तस्वीरे हैं, साथ ही जिंदगी बचाने की मुहिम। अभियान को आगे बढाते हुए नो मतलब नो टीम सोमवार से फैक्र्टी, स्कूल, कॉलेज और बस्तियों में जाएगी। लोगों को मुहिम से जोडने के साथ ही नो मतलब नो के सही मायने समझाए जाएंगे। उन्हें एहसास कराया जाएगा कि एक ना आपकी, आपके परिवार की और आपके अपनों की जिंदगी बचा सकती है।
सोमवार सुबह टीम पहुंचेगी
नो मतलब नो टीम सोमवार सुबह 10 बजे रामबाग से आगे सैयद से टर्न करने के बाद जगदंबा डिग्री कॉलेज की तरफ जाने पर जतिन अग्रवाल की फैक्र्टी में टीम लोगों से रूबरू होगी, आप भी शामिल हो सकते हैं।
बचा सकते हैं जिंंदगी।
पांच लोगों के परिवार की खुशियों को लौटा सकती है। आप घर बैठे, इस मुहिम से जुड सकते हैं और लोगों को भी जोड सकते हैं। यह कैंपेन 70 दिन तक चलेगा, वे अपना दर्द बयां करेंगे जो नो पर अडिग नहीं रह सके और कुछ मुस्कुराते हुए चेहरे बताएंगे कि एक ना ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। इस कैंपेन में और भी बहुत कुछ होगा, यह आपका अपना कैंपेन हैं, हर व्यक्ति इससे जुड सकता है और किसी की जान बचा सकता है।
आप मुहिम से जुडने के लिए एक पेपर पर नो मतलब नो लिखें, इसके साथ सेल्फी लें, इसे फेसबुक पर इनबॉक्स करें, व्हाटस कर सकते हैं और ईमेल भी। अपना मोबाइल नंबर भी साथ में लिखें। आपको मैसेज और कॉल से कैंपेन के बारे में जल्द ही बताया जाएगा।
जनता इंटर कॉलेज एत्मादपुर पहुंची टीम
नो मतलब नो कैंपन टीम शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज एत्मादपुर पहुंची, यहां आम लोग, शिक्षक और बच्चों के साथ नो मतलब नो कैंपेन को साझा किया गया।
आपके पास भी पहुंचेगी टीम, करें मैसेज
नो मतलब नो कैंपेन टीम आगरा में हर वर्ग के लोग और संस्था के पास पहुंचेगी, इसके लिए आप हमारे व्हाटस एप नंबर पर मैसेज कर सकते हैं, फेसबुक पर इनबॉक्स कर सकते हैं।

व्हाटस एप नंबर – 9627717171
Email – agraleaks@gmail.com
Facebook – https://www.facebook.com/agraleaks/
Twitter – https://twitter.com/AgraLeaks
