आगरालीक्स… आगरा में फैमिली शॉपिंग के लिए आॅल क्वीन्स द्वारा फैशन एंड लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है। होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में 30 और 31 मार्च को एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन पर्णिका गर्ग ने बताया कि लाइपफ स्टाइल से लेकर घर की साज सब्जा के आइटम खरीद सकेंगे। टीयर्स और द आर्ट िफलविजन संस्था के बच्चों के साथ ही महिलाओं के हाथ से निर्मित उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। आगरा के साथ ही मंंबई, दिल्ली, कोलकाता, कानपुर सहित अन्य शहरों के डिजाइनर्स अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेंगे।