आगरालीक्स…. आगरा में लोगों ने युवक की मौत को लाइव देखा, युवक तालाब के किनारे पहुंचा और कूद गया, पैरा बिग्रेड के जवानों ने एक घंटे रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।
शुक्रवार दोपहर लगभग पौने बारह बजे सदर की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी निवासी 28 वर्षीय जफर जफर शाहगंज के शिव नगर स्थित कच्चे तालाब पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को कुछ दूर खड़ा कर उसने तालाब में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने जफर को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। तालाब में दलदल होने के चलते लोगों की हिम्मत उसमें उतरने की नहीं पड़ी। उन्होंने सीढ़ी और रस्सी फेंक कर जफर को बचाने का प्रयास किया, जो असफल रहा। वह लोगों की आंखों के सामने तालाब में समा गया। लाश खोजने में पुलिस के नाकाम रहने पर रेस्क्यू का जिम्मा 50 पैरा ब्रिगेड की पैरा 411 की अंडर वाटर डाइविंग टीम को सौंपा गया। टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद लाश को खोज निकाला। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के दो बहनें हैं, वह दो भाइयों में छोटा था। जफर के पिता की मौत हो चुकी है। मां मिलेट्री हास्पिटल में कर्मचारी है। जफर लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसे डिप्रेशन से निकालने के लिए परिजनों ने इलाज भी कराया था।इंस्पेक्टर शाहगंज राजेश्वर प्रसाद त्यागी के मुताबिक खुदकशी का कारण डिप्रेशन बताया गया है।