आगरालीक्स… आगरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल के साथ ही क्रेडिट लेने की होड में भाजपा के सांसद आमने सामने आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने आगरा के सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के साथ डीएम सहित अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
26 मार्च 2018 को धनौली जगनेर रोड पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय सिविल टर्मिनल, एयरपोर्ट के लिए बाउंड्री वॉल का सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा शिलायांस किया गया। समारोह में फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल को नहीं आमंत्रित नहीं किया गया। उन्हें शिलायांस कार्यक्रम की जानकारी हुई तो वे भडक गए लेकिन तब तक शिलायांस हो चुका था। मीडिया में बयान देने के बाद सांसद चौधरी बाबूलाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें डीएम गौरव दयाल द्वारा उन्हें सिविल टर्मिनल के शिलायांस कार्यक्रम में न बुलाने, सांसद कठेरिया पर आरोप लगाए हैं कि वे उनके फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में शिलायांस कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों पर गलत काम करने के आरोप लगाए हैं।
चुनावी साल में चेहरा चमकाने की होड


2019 के लोक सभा चुनाव से पहले भाजपा के सांसद चेहरा चमकाने में लग गए हैं, उन्हें जनता के साथ ही आला कमान को भी अपने क्षेत्र में कराए गए कार्य का लेखा जोखा देना है, इसके बाद ही उन्हें टिकट मिल सकेगी। क्रेडिट लेने की होड में सांसद चौधरी बाबूलाल और सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया के बीच चल रहा शीत युदृध् खुलकर सामने आने लगा है।
बनना है सिविल टर्मिनल
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है, यहां से आम लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। इस जगह पर सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए अधग्रहित की गई जमीन की बाउंड्री वॉल की जाएगी। इसके लिए 3 .48 करोड का प्रपोजल तैयार किया गया था। एयर पोर्ट अर्थारिटी आॅपफ इंडिया ने प्रपोजल को स्वकीक्रति दे दी है। यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
तीन महीने में बन जाएगी बाउंड्री वॉल
सिविल एन्क्लेव के लिए तीन महीने में बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी की जाएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा। इसे लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में हवाई अड्डा
जमीन की मांग

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने खेरिया एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की मांग की है। रनवे के विस्तार व अन्य कार्यो के लिए डेढ़ से दो हेक्टेअर जमीन अतिरिक्त उपलब्ध कराने की मांग की है। इस तरह करीब 4.495 हेक्टेअर जमीन खरीदी जानी है। एएआइ की टीम एक सप्ताह बाद आगरा आएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का संशोधित प्लान बनेगा। इसे शासन को भेज जरूरत के अनुसार फंड रिलीज कराया जाएगा।