आगरालीक्स… आगरा के ज्वैलर्स की यमुना एक्सप्रेस वे पर चार करोड की चांदी लूट ली, पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने गाडी रोक दी, कागज दिखाने के नाम पर लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए। ओपी चेन्स की कंपनी की 37 लाख सहित शहर के बडे कारोबारियों की चार करोड की चांदी की ज्वैलरी को ब्यू डार्ट कोरियर कंपनी से आयशर कैंटर गाडी से एयरपोर्ट भेजा गया था।
आगरा से तीन अप्रैल को संजय प्लेस स्थित ब्यू डार्ट कोरियर कंपनी के ऑफिस से आयशर कैंटर गाड़ी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। गाड़ी में लगभग 12 कुंतल चांदी की पाजेब थीं। ताजनगरी के तीन प्रमुख चांदी कारोबारियों का माल था। गाड़ी को पार्सल एयरपोर्ट छोड़ने थे। गाड़ी मालिक कुलदीप सिंह ने जेवर थाने में चार अप्रैल को मुकदमा लिखाया। पुलिस को बताया कि सीतापुर निवासी ड्राइवर अमित कुमार और गनमैन सत्यवीर (मलपुरा) गाड़ी में थे।
वर्दीधारियों ने की लूट
ड्राइवर ने शाम को दिल्ली से फोन किया। कहा कि जेवर टोल क्रास होने के बाद नीली बत्ती लगी इनोवा गाडी में आए वर्दीधारियों ने ने गाड़ी रोक ली। उनके कागजात चेक किए। उसके बाद उनसे कहा कि कागज फर्जी हैं। ड्राइवर व गनमैन को अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। आईटीओ चौराहे के पास ड्राइवर और गनमैन को सड़क पर छोड़ दिया। बदमाश गाड़ी लेकर गायब हो गए।
चांदी लूट के बाद छोड गए गाडी
उनकी गाड़ी दिल्ली में खिरजाबाद में लावारिस खड़ी मिली। उसमें रखा माल गायब था। घटना की सूचना तत्काल दिल्ली में दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने नोएडा में मुकदमा लिखाने को कहा।
सीएम से लेकर डीपीजी से की शिकायत
इससे कारोबारियों में आक्रोश है। शनिवार को आगरा में श्री सराफा कमेटी की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में वारदात पर रोष जाहिर किया गया। बैठक के बाद अध्यक्ष मुरारीलाल फतेहपुरिया और महामंत्री निर्मल कुमार जैन ने डीजीपी को एक पत्र लिखा। पत्र में घटना के तत्काल खुलासे की मांग की गई है।
फाइल फोटो