आगरालरीक्स… आगरा में विधानसभा चुनाव लड चुके सपा नेता ने बसपा ज्वाइन कर ली, सपा महानगर ने नई टीम गठित की है। इस टीम से लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन का दावा किया जा रहा है।
रविवार को होटल सॉलिटेयर में आयोजित प्रेसवार्ता में सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने नई कार्यकारिणी में मनीष शर्मा, किशन यादव और मीना कुमारी सविता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरव जैन को महासचिव और सौरभ गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में आठ सचिव और 24 सदस्य बनाए गए हैं। दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, छावनी अध्यक्ष मो. शरीफ अब्बास और उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव को बनाया गया है।
उधर, सपा की टिकट से एत्मादपुर में 2012 में विधानसभा चुनाव लड चुके प्रेम सिंह बघेल ने बसपा ज्वाइन कर ली, प्रेम सिंह बघेल पूर्व मंत्री किशन लाल बघेल के बेटे हैं, उनके बसपा में आने के बाद बघेल समाज के वोट बैंक पर तीन लोकसभा सीट पर बसपा की नजर हैै।