Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Defence Minister Subhash Bhamre inaugurate 30 bed hospital in Agra, visit Taj Mahal
बिगलीक्स

Defence Minister Subhash Bhamre inaugurate 30 bed hospital in Agra, visit Taj Mahal

124

आगरालीक्स… आगरा आए रक्षा राज्य मंत्री ने 10 करोड से बने 30 बेड के अत्याधुनिक हॉस्पिटल का शुभारंभ किया, सेना के जवानों ने रक्षा मंत्री के सामने रॉक क्लाइमिंग का प्रदर्शन किया और इसके बाद ताजमहल का दीदार किया।
आगरा के छावनी परिषद में 10 करोड की लागत से 30 बेड का हॉस्पिटल बनाया गया है, इसका शुभारंभ करने के लिए मंगलवार को रक्षा राज्य मंत्री सुभाष आर भामरे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया, पैरा बिग्रेड के जवानों ने रॉक क्लाइमिंग सहित अन्य प्रदर्शन किए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, यहां उन्होंने छावनी परिषद के 30 बेड के हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में सामान्य बीमारियों से लेकर ह्रदय रोग सहित गंभीर बीमारियों के लिए भी इलाज मिल सकेगा। पीएम नरेंद्र मोदी आम आदमी तक इलाज की सुविधा पहुंचाना चाहते हैं, उसी के तहत यह हॉस्पिटल तैयार किया गया है। उन्होंने छावनी परिषद से संबंधित समस्याएं भी सुनी।
ताजमहल का किया दीदार

raksha 2

शाम को रक्षा राज्य मंत्री सुभाष आर भामरे सेना के अधिकारियों के साथ ​ताजमहल पहुंचे, यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया।
एडीजी सुरक्षा ने किया ताजमहल का निरीक्षण
ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ताजमहल पहुंचे। यहां उन्होंने सीआईएसएफ और एएसआई से ताजमहल की सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। सबसे ज्यादा समस्या ताजमहल पर ड्रोन के उडने की बताई गई, इसके लिए भी योजना बनाई गई है, जिससे ड्रोन को ताजमहल के पास तक आने नहीं दिया जाए। उन्होंने प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मकबरे तक की सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
इसके साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों से भी ताजमहल की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली, ताजमहल के बाहर और अंदर सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग के लिए भी अलर्ट किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!