आगरालीक्स… आगरा के प्राचीन सेंट जोंस हनुमान मंदिर से पंचमुखी हनुमान जी की चांदी की आंखें चोरी हो गई। हनुमान जी की मूर्ति से चांदी की आंखें खुरच कर चोर ले गए, रात आठ बजे की घटना है, उस समय बाजार में भी लोग थे और कुछ लोग मंदिर में दर्शन कर रहे थे।
तीन से 5 मिनट में चारी हुई आंख
सेंट जोंस कॉलेज हनुमान मंदिर के आगे के हिस्से में हनुमान जी की मूर्ति है, उसके पीछे पंचमुखी हनुमान जी की हैं। यहां सोमवार को पुजारी रिंकू भगत थे, रोड चलता रहता है, रात को आगे के हिस्से की हनुमान जी की मूर्ति के भक्त दर्शन कर रहे थे। बाजार भी खुला हुआ था। वे रात आठ बजे टॉयलेट के लिए चले गए। पांच मिनट बाद आए तो पंचमुखी हनुमान जी की चांदी की आंखें गायब थी, हनुमान जी की मूर्ति से आंख चोरी की सूचना पर दुकानदार और भक्त पहुंच गए। उनमें आक्रोश है, पांच मिनट में आंख चोरी होने से भक्त भी हतप्रभ हैं।
सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग
सेंट जोंस चौराहे के पास दुकानों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, हनुमान जी की मूर्ति से आंखें चोरी होने की सूचना पर थान हरीपर्वत इंस्पेक्टर महेश गौतम सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। मंदिर के आस पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
आस पास रहते हैं नशेडी
मंदिर के आस पास नशेडी बैठे रहते हैं, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। आखिर हनुमान जी की मूर्ति से आंखों चोरी क्यों की गई, मंदिर परिसर में ही दानपात्र भी रखा हुआ है, इसका भी ताला तोडा जा सकता है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।कई लोगों से पूछताछ की गई है, इतने कम समय में मंदिर से आंख कैसे चोरी हो गई, इसकी जांच की जा रही है।