आगरालीक्स… आगरा में एमजी रोड पर जाने से बचें, आज शब-ए-बरात पर रूट डावर्जन किया गया है। एमजी रोड पर नालबंद चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे तक कोई वाहन नहीं चलेगा और भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। मंगलवार शाम चार बजे से बुधवार कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा।
2007 में हो चुकी है घटना
2007 में शब-ए-बरात पर एमजी रोड पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया था। हादसे में तीनों की मौत के बाद हुए बवाल में तीन दर्जन वाहनों को आग लगा दी गई थी।
ये किया गया रूट डायवर्जन
-गुरुवार (आज) शाम चार बजे से नालबंद चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे, पचकुईयां से सुभाष पार्क और नालबंद से पचकुईयां तक साइकिल रिक्शा समेत सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।
-हरीपर्वत और सेंट जोंस की तरफ से ताजगंज तथा सदर की ओर जाने वाले वाहन पालीवाल पार्क, यमुना किनारा होकर पुरानी मंडी जाएंगे।
-क्लब चौराहा, प्रतापपुरा और साई की तकिया से कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहन बालूगंज यमुना किनारा होकर जाएंगे।
-ग्वालियर की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहन रोहता नहर और बिचपुरी एवं शास्त्रीपुरम से एनएच-2 होते हुए जाएंगे।
-फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रोहता एवं बिचपुरी और शास्त्रीपुरम होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-फतेहाबाद-शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर जाएंगे। जबकि दिल्ली और जयपुर की ओर से जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर एवं पथौली होकर जा सकेंगे।
-एनएच-2 से आने वाला कोई भी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, वाटर वर्क्स चौराहा से सिकंदरा तक नहीं जाएगा।
-वायु विहार तिराहा, अमरपुरा तिराहा, तोरा, बमरौली कटारा, एकता चौकी, बोदला और पथौली चौराहे से भी कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
अबू उल्लाह बाइपास पर लगाया जाएगा जिगजैग बैरियर
नेशनल हाईवे-2 के ट्रैफिक को धीमी गति से चलाया जाएगा। अबू उलाह पर शब-ए-बरात में भाग लेने वाले जुलूस और जत्थों को सकुशल गुजारने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहां पर जिगजैग बैरियर लगाए जाएंगे। जुलूस निकलने के दौरान इन वाहनों को रोका जा सके।