आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे हॉस्पिटल में डॉक्टर की कोठी में चोरी, नीचे हॉस्पिटल है और प्रथम मंजिल पर डॉक्टर परिवार के साथ रहते हैं। ज्वैलरी और कैश चोर ले गए, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यमुना पार में डॉ मुकेश गोयल का गोयल सिटी हॉस्पिटल है, नीचे हॉस्पिटल है और प्रथम मंजिल पर डॉक्टर परिवार के साथ ही रहते हैं। बगल में ही उनका पुराना हॉस्पिटल है। बुधवार सुबह उनके घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे, घर से ज्वैलरी, कैश चोर चोरी कर ले गए। डॉक्टर के घर में चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस कर रही पूछताछ
हॉस्पिटल में मरीज और तीमारदार रहते हैं, स्टाफ भी काफी है। ऐसे में घर में चोरी के दुस्साहस से डॉक्टर के होश उडे हुए हैं। हॉस्पिटल में सीसीटीवी लगे हुए हैं, इन्हें भी देखा जा रहा है।
अग्रवाल टेडर्स में चोरी
शास्त्रीपुरम रोड स्थित अग्रवाल टेडर्स में एक मई की रात को चोर घुस गए, चोर दुकान से करीब 70 हजार का सामान चोरी कर ले गए हैं। तहरीर थाना सिकंदरा में दी गई है।
फाइल फोटो