आगरालीक्स… आगरा में 132 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी से पांच लोगों की मौत हो गई, एक दर्जन लोग घायल हैं, बारिश के साथ ही ओले भी पडे है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान सीमा पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश हो रही है। गुरुवार को भी अंधड के साथ बारिश की आशंका है।
आगरा में बुधवार को राजस्थान की सीमा से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया। रात आठ बजे आंधी शुरू हुई, कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। कुछ क्षेत्रों में ओले भी पडे, करीब एक घंटे तक आंधी और बारिश से लोग जहां के तहाम थम गए।
दो बच्चों सहित पांच की मौत
आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान देहात में हुआ, ग्रामीण क्षेत्र में जगह जगह पेड टूट कर गिर गए। दीवार और छज्जे गिर गए, शमसाबाद और खेरागढ में आंधी में छत से दो बच्चे गिर गए, इनकी मौत हो गई। वहीं, शमसाबाद में छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई, बाह में एक युवक की मौत दीवार गिरने से हुई है। आंधी और बारिश के बाद दीवार और छज्जा गिरने से एक दर्जन लोग घायल हैं। इसमें से कुछ ही हालत गंभीर है।
दिन में तापमान बढा
बुधवार को तापमान में फिर तेजी रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान अभी दो डिग्री अधिक बना हुआ है। इसे 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आगरा में आए तबाही के तूफान में 18 लोगों की मौत
11 अप्रैल 2018 को आगरा में रात सात बजे आंधी के साथ तूफान और बारिश में पेड और टिनशेड उखडने लगे, तेज बारिश हवा के साथ तेज आवाज करती हुई लोगों को डराने लगी। कुछ ही देर बात शहर में हादसों की खबर आने लगी।
मकान से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिरी, 18 की मौत
मकान से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिरी, 18 की मौत
आगरा के ताजगंज के महुआखेडा में मकान के साथ पेड गिर गए, इसमें कई लोग दब गए। अंधेरे में बचाव कार्य में मुश्किल हुई। हादसे में 75 वर्षीय गौरी शंकर और 53 वर्षीय शमीर की मौत हो गई। इसके बाद डौकी में मकान के ढह जाने से सुल्तानपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय पूर्व प्रधान लंबरदार, अंगूरी देवी और ठाकुरदास की मौत हो गई। वहीं अधनेरा में तूफान और बारिश में तीन लोगों की मौत हुई है, यहां निर्मला, कलुआ और चंद्रवती की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों पेड गिर गए, पुलिस कंट्रोल रूम की छत गिर गई। शहर में जगह जगह होर्डिंग गिर गए हैं। गुरुवार शाम तक जिला प्रशासन ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है, हर क्षेत्र में तूफान से हुई तबाही का आकलन कराया जा रहा है।