Monday , 9 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s St Patricks 11th student Gargi Sharma passes away in Nayati Hospital
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s St Patricks 11th student Gargi Sharma passes away in Nayati Hospital

412

आगरा में रक्षाबंधन से एक दिन पहले सेंट पैट्रिक्स की छात्रा गार्गी शर्मा की मौत
आगरालीक्स… आगरा की बिटिया सेंट पैट्रिक्स की 11 वीं की छात्रा गार्गी शर्मा रक्षाबंधन से एक दिन पहले मौत से जंग हार गई, एक्सीडेंट के बाद आठ दिन तक जिंदगी के लिए लडती रही, आज शनिवार को दोपहर तीन बजे अंतिम सांस ली।
आगरा में मदिया कटरा निवासी आॅटो पार्ट विक्रेता आनंद शर्मा की बेटी गार्गी शर्मा सेंट पैट्रिक्स वजीरपुरा रोड में 11 वीं छात्रा थी। 16 अगस्त को वह स्कूल में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने गई थी, सुबह 10 30 बजे फॉर्म भरने के बाद वह अपनी स्कूटी से स्कूल से बाहर निकली, उसके पीछे दूसरी स्कूटी से लॉयर्स कॉलोनी निवासी उसकी फ्रेंड सि​दृध्यांशी थी। स्कूल से बाहर निकलते ही पीछे से आ रहे नगर निगम के डंपर ने गार्गी की एक्टिवा को चपेट में ले लिया, इससे वह ​सडक पर गिर गई, डंपर का पिछला पहिया गार्गी के बाएं पैर से होकर निकल गया। हादसे में गार्गी शर्मा का पैर सहित नीचे का हिस्सा बुरी तरह से फट गया। उसे गंभीर हालत में नयति मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है। उसको खून देने और मदद के लिए शहरवासी आगे आ रहे हैं, गार्गी की जिंदगी के लिए दुआ की गई।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले मौत


नयति हॉस्पिटल में गार्गी का एक पैर शरीर से अलग कर दिया गया है जिससे खून का बहाव बंद हो जाए। इसके साथ ही छह और आॅपरेशन भी किए गए हैं। उसका दिल साथ ले रहा है लेकिन शरीर के बडा हिस्से ने साथ देना बंद कर दिया है। आॅपरेशन के बाद से वह वेंटीलेटर पर थी। शनिवार दोपहर तीन बजे नयति हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने गार्गी शर्मा को म्रत घोषित कर दिया।
शहरवासियों ने की मदद, बच जाती बिटिया
गार्गी शर्मा को बचाने के लिए शहरवासियों ने हर संभव मदद की थी, उसकी जान बचाने के लिए अपरिचित भी खून देने के लिए नयति हॉस्पिटल पहुंच गए थे। इसके बाद इलाज में आर्थिक मदद के लिए केनरा बैंक मदिया कटरा में एकाउंट खोला गया था और शहरवासियों ने पैसे जमा किए थे। शहरवासी दुआ कर रहे थे, जिससे गार्गी की जान बच जाए।
नम हुई आंखें
गार्गी की नयति हॉस्पिटल में दोपहर तीन बजे मौत हो गई, उसकी मौत की जानकारी होते ही उसकी मदद सें जुटे शहरवासियों की आंखें नम हो गईं। वे किसी भी तरह से गार्गी की जिंदगी बचाने की कोशिश कर रहे थे, जानते थे कि यह मुश्किल है लेकिन उम्मीद नहीं छोडी थी।
विद्युत शवदाह ग्रह में हुआ अंतिम संस्कार
रात सात बजे गार्गी का शव मदिया कटरा स्थित आवास पर पहुंचा, यहां बडी संख्या में लोग और सेंट पैट्रिक्स स्कूल की शिक्षिकाएं, छात्राएं मौजूद थे, पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। रात में ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह ग्रह पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!