आगरा में पूर्व मंत्री ने विधायक के भाई की पत्नी से किया निकाह
आगरालीक्स.. आगरा के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर सुर्खियों में बने रहते हैं, इस बार उन्होंने दावा किया है कि आगरा के पूर्व विधायक के भाई की पत्नी से निकाह कर दिया है, निकाह के पेपर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साथ ही चौधरी बशीर का आॅडियो भी वायरल हो रहा है। मगर, चौधरी बशीर से निकाह करने से महिला इन्कार कर रही है, महिला ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से शिकायत भी की है।
आगरा के पूर्व विधायक और कारोबारी के भाई की पत्नी ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीडन और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। वह अपने बेटे के साथ दिल्ली में रह रही है,
इस मामले में दिल्ली की कोर्ट में भरण पोषण का केस चल रहा है। पति ने इसी साल तलाक के कागजात भेज दिए थे।
निकाह का दावा
ऐसे में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के कई आॅडियो टेप और निकाहनामा के दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें चौधरी बशीर दावा कर रहे हैं कि आगरा के पूर्व विधायक के भाई ने एक महिला को बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया, उसकी मदद करने के लिए वे आगे आए और उसके साथ निकाह कर लिया है। ऐसा कर उन्होंने नेक काम किया गया, वे अपनी पत्नी गजाला को तलाक दे चुके हैं, उस बारे में आॅडियो में कहा है कि अपनी पत्नी गजाला को किसी कारण से तलाक दिया था लेकिन पूर्व विधायक के भाई ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिया यह अच्छा काम नहीं है। उससे शादी कर उन्होंने नेक काम किया है।
महिला का इन्कार, साजिश के आरोप
उनकी तस्वीर भी चौधरी बशीर ने व्हाट्स एप प्रोफाइल पर लगा ली है। इसे अपने कई परिचितों के ग्रुप पर भी डाल दिया है। महिला ने निकाह से इन्कार किया है, इसकी शिकायत की है।
महिला का आरोप है कि पूर्व विधायक के भाई ने चौधरी बशीर के साथ मिलकर साजिश रची है, अब भरण पोषण के मुकदमे में पैसा न देना पड़े, इसलिए यह कहा जा रहा है। इसके तहत फर्जी निकाहनामा बनाया गया है। इसमें फर्जी पहचान पत्र भी लगाया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
मीडियाह से चौधरी बशीर का कहना है कि उन्होंने मुसलिम रिवाज से निकाह किया है। हालांकि कुछ समस्याओं की वजह से उनसे निकाह की बात से महिला इनकार कर रही हैं। पुलिस को निकाह संबंधी सभी दस्तावेज दिखा दिए हैं।