आगरालीक्स… आगरा में आप कार और बाइक से जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, सडकों पर घूम रहे जानवर से टकरा सकते हैं, इससे मौत तक हो सकती है। इससे पर्यटन नगरी में अक्सर जाम के हालात रहते हैं। सडक पर घूम रही गाय, सांड के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, ये दिन भर चारे के लिए भटकते हैं। रात को बीच सडक पर खडे हो जाते हैं, इससे आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं।
भाजपा सरकार आने के बाद आगरा सहित यूपी में गाय और सांड को कोई खतरा नहीं रहा है, ये खुले में घूम रहे हैं। इन गाय और सांड को गौशाला में रखा जाना चाहिए, जहां इनके चारे का इंतजाम हो सके। मगर, आगरा में कोई सरकारी गौशाला नहीं है, संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही गौशाला में पहले से ही गाय हैं। इससे बीच सडक पर गाय और सांड बैठ रहे हैं, ये दिन भर चारे के लिए परेशान रहते हैं।
आए दिन हो रहे एक्सीडेंट और जाम
गाय और सांड के चलते शहर में जगह जगह सडकों पर जाम लगा रहता है, शाम होते ही गाय और सांड बीच सडक पर बैठ जाते हैं। कई बार सडक के किनारे खडी गाय और सांड अचानक से बीच सडक पर आ जाते हैं, इससे बाइक सवारों का एक्सीडेंट हो रहा है। इसी तरह से सांड कारों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।
हाईवे से लेकर कॉलोनी में लोग परेशान
गाय और सांड हाईवे से लेकर पॉश कॉलोनी की सडकों पर घूम रहे हैं और रात में बीच सडक पर खडे हो जाते हैं। इससे हादसे होने लगे हैं। सोशल मीेडिया पर मैसेज चलाए जा रहे हैं कि सडक पर गाय और सांड खडे हैं तो सावधानी से गाडी चलाएं, इससे हादासा हो सकता है।