आगरालीक्स.. आगरा में सटोरियों पर पुलिस की एक और बडी कार्रवाई, भारत पाकिस्तान मैच पर सटटा लगाते नौ सटोरिया दबोच। सटोरियों से एक लाख से अधिक कैश, लैपटॉप, मोबाइल जब्त किए गए हैं। सटटा एक मकान में चल रहा था, पुलिस को और सटोरियों की जानकारी मिली है, उनकी धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीओ सदर उदयराज सिंह ने मीडिया को बताया कि बुधवार को सूचना पर बालूगंज स्थित बॉबी के मकान में छापा मारा गया। यहां भारत पाकिस्तान के मैच पर सटटा लगाया जा रहा था, छापे में नौ बडे सटोरियों को पकडा गया है। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और एक लाख सत्तर हजार से अधिक रुपये जब्त किए गए हैं।
इन्हें किया अरेस्ट
पुलिस ने छापे में बॉबी पुत्र पूरनचंद निवासी बालूगंज, विशाल शहजादी मंडी, कपिल गुप्ता नौलक्खा, रोहित ईदगाह कटघर, अजय शुक्ला निवासी धाकरान, विनोद सदर, रवि निवासी डौकी, ठाकुर निवासी ताजगंज को अरेस्ट किया है।
इन्हें किया अरेस्ट

पुलिस ने छापे में बॉबी पुत्र पूरनचंद निवासी बालूगंज, विशाल शहजादी मंडी, कपिल गुप्ता नौलक्खा, रोहित ईदगाह कटघर, अजय शुक्ला निवासी धाकरान, विनोद सदर, रवि निवासी डौकी, ठाकुर निवासी ताजगंज को अरेस्ट किया है।
एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच पर बडा सटटा
एशिया कप में बुधवार को भारत पाकिस्तान का मैच है, इसके लिए बडे स्तर पर सटटा लगाया जा रहा है। शहर में सटोरिए सक्रिय हो गए हैं, इनके द्वारा होटल भी बुक किए गए हैं। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में भी सटटोरियों द्वारा सटटा लगवाया जा रहा है। पुलिस सटटे की सूचना जुटाने के बाद छापे मारने में लगी है। एसएसपी अमित पाठक ने थाना प्रभारियों को सटोरियों को पकडने का टास्क दिया है।