Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Vision Document Draft for Agra: Suggestions of MP & MLA of Agra must for better draft
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Vision Document Draft for Agra: Suggestions of MP & MLA of Agra must for better draft

160

आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल को बचान के लिए बन रहे विजन डॉक्यूमेंट में सांसद और विधायकों की राय तक नहीं ली गई है, यह दुर्भाग्य है, जिस विजन डॉक्यूमेंट से शहर को फायदा होना था वह यहां के उद्योगों को खत्म कर देगा। इसे लेकर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह विधायकों के साथ मंडलयायुक्त से मिले।
गुरुवार को पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह कहा कि कहा डॉक्यूमेंट की खामियों का खामियाजा आगरा की जनता को भुगतना पड़ेगा जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही अधिक होती है इसलिए विजन डॉक्यूमेंट के ड्राफ्ट में जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए जाएं इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि विजन डॉक्यूमेंट बनाने से पहले आगरा में होने वाले पोलूशन का सही सर्वे किया जाए क्योंकि पोलूशन से ताजमहल ही नहीं यहां की जनता को भी काफी खतरा है पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्टके लिए आगरा के पॉल्यूशन किस कारण से हो रहा है, इसका सर्वे कराया जाए।क्योंकि यहां पर सल्फर डाइऑक्साइड कार्बन डाइऑक्साइड मोनाडाइऑक्साइड सहित अन्य हानिकारक गैस ही पोलूशन की वजह हैं मंडलायुक्त को चाहिए था कि सुप्रीम कोर्ट में पेश होने वाले विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट के प्रदर्शन के दौरान जिले के सभी विधायक दोनों सांसद और अन्य जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को भी बुलाना चाहिए था विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट की एक एक प्रति भी सभी विधायक सांसद और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को भेजनी चाहिए थी जिसे जनप्रतिनिधि भी उधोगपतियो की तरह ही अपनी राय विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट के लिए दे सकें।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग बाह विधायक जी एस धर्मेश ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट मैं जिन चार श्रेणियों में उद्योगों को वर्गीकृत किया गया है उसमें भी संशोधन किया जाए क्योंकि अगर यह ड्राफ्ट स्थाई हो गया तो आगरा का विकास रुक जाएगा विधायक महेश गोयल विधायक हेमलता दिवाकर दोस्तों ने कहा कि आगरा में यहां की जनता और ताजमहल के लिए सबसे बड़ा खतरा हानिकारक गैसों का उत्सर्जन है इन हानिकारक गैसों से लोगों को असाध्य रोग हो रहे हैं और ताजमहल पीला हो रहा है विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट जिन श्रेणियों में उद्योगों को-वर्कर किया गया है यहां पर होटल नहीं बन पाएंगे ना अस्पताल और नए प्रोजेक्ट भी आगरा में नहीं लगाया जा सकेंगे महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि आगरा प्रशासन और मंडलायुक्त ने ताजमहल को लेकर तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट की राय नहीं ली गई है अधिकारी तो बदल जाएंगे लेकिन आगरा की जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि को नहीं पता होगा तो जनता की लड़ाई कौन लड़ेगा प्रतिनिधिमंडल मैं मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे विधायक रानी पक्षालिका सिंह विधायक जगन प्रसाद गर्ग विधायक जी एस धर्मेश विधायक महेश गोयल विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा आदि उपस्थित थे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

error: Content is protected !!