Thursday , 13 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Nagar Nigam Dumper hit active, Jeweller’s wife injured in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Nagar Nigam Dumper hit active, Jeweller’s wife injured in Agra

आगरालीक्स… आगरा में सेंट पैट्रिक्स की छात्रा की नगर निगम के डंपर से मौत के बाद एक और बडा हादसा, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रही बिजनेस मैन की पत्नी को डंपर ने मारी टक्कर, पैर का मांस फट गया, आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और डंपर चला रहे नगर निगम कर्मी को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।
केदार नगर, शाहगंज निवासी शैलेंद्र वर्मा की सोने चांदी के जेवरात की दुकान है। उनकी पत्नी दीपा गुरुवार सुबह जीवनी मंडी स्थित खाटू श्यामजी के मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। दोपहर 12:30 बजे एक्टिवा से घर लौट रहीं थीं। रामनगर पुलिया चौराहे पर आईं थी कि पीछे से आते नगर निगम के डंपर ने एक्टिवा में टक्कर मार दी।
डंपर का पहिया पैर पर चढा
दीपा ने बचने की कोशिश की, लेकिन डंपर का पहिया उनके एक पैर पर चढ़ गया। वह गिर पड़ीं। हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस आ गई। दीपा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को पुलिस थाने ले आई। बाद में परिजन भी आ गए। दो घंटे तक डंपर सड़क से नहीं हटाया जा सका। इस कारण मार्ग पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने डंपर को हटाकर जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि चालक रोहित को पकड़ लिया था। मगर, घायल महिला के पति ने लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस पर चालक को छोड़ दिया गया।

फाइल फोटो

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!