आगरालीक्स..आगरा के आम्बेडकर विवि मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति अनावरण के लिए पहुचे राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ की फ्लीट को छात्र नेताओं ने काले झंडे दिखाए। सूर सदन पर फ्लीट को काले झण्डे दिखाते समय पुलिस ने छात्र नेताओं को खदेड़ा।
कार्यक्रम के बीच से चले गए सांसद चौधरी बाबूलाल
दोपहर 2 बजे के बाद राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ विवि पहुचे। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करने के बाद मंच पर पहुच गए। चौधरी बाबूलाल मंच की तरफ जा रहे थे, उसी समय वंदे मातरम शुरू हो गया, चौधरी बाबूलाल मूर्ति के पास ही रुक गए, वे जब मंच पर पहुचे तो पहली पंक्ति में कुर्सी नहीं थी, कार्यकर्ता सोनू चौधरी ने पीछे की पंक्ति से उठाकर पहली पंक्ति में कुर्सी रख दी। सुरक्षा कर्मियों नर सोनू चौधरी को मंच से उतार दिया। कुछ देर बाद सांसद चौधरी बाबूलाल कार्यक्रम के बीच से चले गए।
