Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Ram Barat 2018 celebration in Agra
टॉप न्यूज़

Ram Barat 2018 celebration in Agra

126

आगरालीक्स… आगरा में पुरुषोत्तम श्री राम, भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुधन के साथ बारात लेकर जनकपरी पहुंचेंगे, ऐतिहासिक राम बारात आज शाम श्री मनकामेश्वर मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारादरी से शुरू होगी।
श्री मनकामेश्वर मंदिर स्थित लाला चन्नोमल की बारादरी से शाम 4:30 बजे शुरू होकर रातभर शहर में भ्रमण करेगी। इसमें सबसे आगे ऊंट सवार होंगे, जो राज पताका लेकर चलेंगे फिर भगवान गणेश जी की सवारी होगी। सबसे पीछे में प्रभु श्रीरामजी का रथ होगा।
रामबरात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप राजसी श्रृंगार में नजर आएंगे। स्वरूप रत्नजड़ित मुकुट पहनेंगे। भगवान श्रीराम का मुकुट सूर्य की तरह दमकता हुए दिखेगा। शेषनाग के अवतार लक्ष्मण जी के मुकुट में शेषनाग दिखेंगे। भरत-शत्रुघ्न के मुकुट भी आकर्षक होंगे। प्रभु श्रीराम का रथ काफी भव्य बनवाया गया है। यह करीब 25 फुट ऊंचा होगा। इस पर सूर्यदेव दिखेंगे। वहीं, लक्ष्मण जी के रथ में शेषनाग और भरत-शत्रुघ्न के रथ में कमल का डिजाइन नजर आएगा। बरात में करीब 110 झांकियां और नृत्य करते हुए कलाकार शामिल होंगे। 14 बैंड धार्मिक धुन बजाते हुए चलेंगे। पुराने शहर में रामबरात रातभर भ्रमण करेगी, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे।
रामबरात में शामिल हो रहीं झांकियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया जाएगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वृद्धाश्रम पर बनी झांकी प्रमुख होंगी। प्रमुख आकर्षण चांदी का रथ होगा, जिस पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी के स्वरूप रहेंगे। डांडिया रास और मयूर नृत्य करते हुए कलाकार चलेंगे। सोते कुंभकर्ण को जगाने, शिवजी की जटाओं से गंगा निकलने, अभिमन्यु के चक्रव्यूह को ध्वस्त करने, राधाकृष्ण के स्वरूपों के होली खेलने, गणेश जी द्वारा शिव-पार्वती के पूजन, फिल्म क्रांति की पानी के जहाज पर झांकी, लवकुश के रामायण सुनाने के वृत्तांत की झांकियां प्रमुख रहेंगी।

ये है शोभायात्रा मार्ग
रामबरात बारादरी से शुरू होकर रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नंबर एक व दो, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, छिली ईट रोड, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार होते हुए पुन: रावतपाड़ा पहुंचेगी। मन:कामेश्वर महादेव के दर्शन कर शनिवार सुबह सभी स्वरूप जनकपुरी (विजय नगर कॉलोनी) को प्रस्थान करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar in Agra’s Sanjay Place following an incident of assault….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में मारपीट की घटना के बाद बवाल. कम्प्यूटर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A mini indoor stadium will be built at the GIC Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, जीआईसी ग्राउंड में बनेगा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Youth in Agra donated 400 units of blood…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में युवाओं ने 400 यूनिट रक्तदान किया. वक्त का हर क्षण...

error: Content is protected !!