आगरालीक्स.. आगरा में एबीवीपी कार्यकर्ता पर छात्रा के साथ छेडछाड, गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद से खलबली मची हुई है, एबीवीपी कार्यकर्ता छात्रा की शिकायत को गलत बता रहे हैं जबकि पीडित छात्रा का कहना है कि उसके साथ क्लास में छेडछाड की गई, गलत नीयत से उसको टच किया गया।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडक विवि के आवासीय परिसर केएमआइ की छात्रा ने थाना हरीपर्वत में दी तहरीर में कहा है कि तीन अक्टूबर को एबीवीपी कार्यकर्ता धीरज शर्मा और रविकांत सूर्यवंशी कक्षा में आए। उन्होंने हाथ पकडा, इसके बाद गलत नीयत से बेड टच किया, इसके बाद धमकी दी और गाली गलौज की, इस मामले में थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
दोनों पर छेडछाड करने के आरोप में मुकदमा
शुक्रवार को छात्रा दोबारा थाना हरीपर्वत पहुंची, छात्रा की तहरीर पर एबीवीपी कार्यकर्ता धीरज शर्मा और रविकांत सूर्यवंशी के खिलाफ छेडछाड, गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।