आगरालीक्स ..आगरा के पॉश एरिया संजय प्लेस में बीयर वार और शराब के ठेकों पर एसएसपी अमित पाठक ने छापा मारा, चौकी इंचार्ज, संजय प्लेस सहित पांच पुलिस कर्मी लाइन हाजिर कर दिए हैं। एसएसपी अमित पाठक ने बार और शराब के ठेकों के बाहर लोगों को शराब पीते हुए पकड लिया, ठेका संचालकों को भी हिदायत दी गई है। शहर के अन्य ठेकों पर भी छापे मारे जाएंगे।