आगरालीक्स ..
आगरालीक्स ..आगरा से आप ट्रेन से जा रहे हैं तो खबर पढ लें, बारिश, कोहरा और धुंध में कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड लगी हुई है।
सर्दी में कोहरे और धुंध के बाद ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। आगरा कैंट लखनउ इंटरसिटी 15 दिसंबर तक निरस्त की गई है। जबलपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस 19 और 26 दिसंबर को निरस्त की गई है। सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।
ये ट्रेनें भी निरस्त की गईं
इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस मथुरा से जयपुर के बीच 13, 14 दिसंबर व 15, 16 जनवरी को निरस्त की गई है। हावडा श्री गंगानगर एक्सप्रेस हावडा से आगरा कैंट के बीच 13 दिसंबर व 15 फरवरी को निरस्त रहेगी।
इनके रूट बदले
पटना कोटा एक्सप्रेस
निरस्त की गईं पैसेंजर ट्रेन
ग्वालियर आगरा कैंट, आगरा कैंट बयाना, ईदगाह भरतपुर पैसेंजर, ईदगाह बांदीकुई पैसेंजर, भरतपुर ईदगाह पैसेंजर, झांसी लखनउ पैसेंजर, पलवल अलीगढ पैसेंजर