आगरालीक्स.. आगरा में ब्रेन टयूमर की फ्री सर्जरी की गई, 16 साल के किशोर को दौरे पडते थे, परिजनों पर आॅपरेशन के लिए पैसे नहीं थे, यह सर्जरी आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री की गई, अब किशोर ठीक है और उसके दौरे पडने की समस्या भी खत्म हो गई है।
आगरा के अछनेरा निवासी रघुराज सिंह पुत्र नाहर सिंह को दौरे की समस्या थी, दौरे पडने पर उसकी तबीयत बिगड जाती थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण नाहर सिंह इलाज नहीं करा पा रहे थे, डॉक्टरों ने रघुराज सिंह के आॅपरेशन के लिए कहा था, ऐसे में आयुष्मान भारत योजना के तहत नाहर सिंह का गोल्डन कार्ड बन गया, वे गोल्डन कार्ड के साथ पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुंच गए।
आॅपरेशन न करना हो सकता था जानलेवा
पुष्पांजलि हॉस्पिटल, दिल्ली गेट में न्यूरोसर्जन डॉ म्रदुल शर्मा ने रघुराज सिंह की जांच की, ब्रेन में टयूमर के कारण दौरे पड रहे थे, उन्होंने अपनी टीम के साथ आॅपरेशन किया। अब वह ठीक है, न्यूरोसर्जन डॉ म्रदुल शर्मा ने बताया कि रघुराज का अभी आॅपरेशन नहीं किया जाता तो यह जानलेवा हो सकता था।
बाईपास के बाद पहली ब्रेन टयूमर सर्जरी
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत पहली बाईपास सर्जरी पुष्पांजलि हॉस्पिटल में की गई थी, पहली ब्रेन टयूमर सर्जरी भी यहां की गई है। इस दौरान एसीएमओ डॉ अजय कपूर, दीपक जैन, शादाब आदि मौजूद रहे।