आगरालीक्स ..आगरा में घर पर पहुंच रहे फोटो चालन से महिला दोस्त के साथ घूम रहे युवक पकडे जा रहे हैं तो पांच साल पहले चोरी हुई बाइक मिल गई, इसे सिपाही चला रहा था। युवक ने उसे पकड लिया।
जल विहार कॉलोनी मउ रोड निवासी उदयवीर फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है, उसने बताया कि पांच साल पहले 22 जनवरी 2013 को नगला रामबल में अपने दोस्त से मिलने गया था। दोस्त के घर के बाहर से स्पेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई थी, थाना एत्माउददौला में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पुलिस बाइक को बरामद नहीं कर सकी।
घर पर पहुंचे फोटो चालान
उदयवीर के घर 13 दिसंबर को दो फोटो चालान पहुंचे, ये चालान हेलमेट न पहने पर काटे गए थे, बाइक उदयवीर की थी। ये दोनों चालान हरीपर्वत चौराहे पर काटे गए थे, उसने 100 नवंबर पर सूचना दी, इसके बाद खुद ही बाइक की तलाश में लग गया।
हरीपर्वत चौराहे पर पकड ली गई
शनिवार सुबह 11 बजे वह हरीपर्वत चौराहे पर खडा था, एक युवक उसकी बाइक लेकर आया, उदयवीर ने उसे पकड लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। युवक ने खुद को हेंड कांस्टेबल मनोज यादव बताते हुए सीओ कार्यालय में तैनात होने की जानकारी दी, इस पर उदयवीर ने उसे छोड दिया। वह थाना हरीपर्वत में बाइक छोडकर चला गया।