आगरालीक्स.. आगरा में चैतन्य महाप्रभु के जीवन पर विस्तार के साथ चर्चा होगी, कवि एवं चित्रकार बाबा सत्य नारायण मौर्य द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वैष्णवाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज के श्रीमुख से चैतन्य महाप्रभु की सुमधुर, सरस व भक्तिमय भाव कथा का तीन दिवसीय आयोजन कमला नगर एफ ब्लॉक स्थित जनक पार्क में प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन (पूर्व नाम-श्रीहरि सत्संग समिति) द्वारा आयोजित कथा में चैतन्य महाप्रभु के जीवन पर विस्तार से वर्णन करेंगे।
यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधाबल्लभ अग्रवाल व संयोजक संजय गोयल ने दी। कैलाशपुरी स्थित सेल्फी रेस्टोरेंट में निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि चैतन्य महाप्रभु पर आधारित कथा के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं चित्रकार बाबा सत्य नारायण मौर्य द्वारा सजीव चित्रण एवं गायन प्रस्तुति 21 दिसम्बर शाम 7 बजे दी जाएगी। इस दिन भारत माता की महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। 22 दिसम्बर को संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। कथा का का शुभारम्भ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं चित्रकार बाबा सत्य नारायण मौर्य करेंगे। 20 दिसम्बर को जनक पार्क में ही कथा प्रारम्भ होने से पूर्व दोपहर एक बजे से मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सदस्यों ने सभी शहरवासियों को कथा के लिए निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मार्गदर्शक शांति स्वरूप गोयल, अनिल अग्रवाल, महामंत्री भगवान दास बंसल, राजेश अग्रवाल, विवेक मोहन, विष्णु दयाल बंसल, अशोक माहेश्वरी, रंगेश त्यागी, संजय मित्तल, मधु गोयल, अर्चना मित्तल, मीनू त्यागी, अंशुल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।