आगरालीक्स.. आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाएं एक मार्च 2019 को शुरू होंगी, 42 दिन तक चलने वाली परीक्षाएं 15 अप्रैल को समाप्त होंंगी। परीक्षा कार्यक्रम दिसंबर के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।
सोमवार को विवि में परीक्षा समिति की बैठक हुई, इसमें निर्णय लिया गया है कि बीए बीएससी बीकॉम, एमए एमएससी और एमकॉम की परीक्षाएं एक मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।