आगरालीक्स.. आगरा में कुमार विश्वास अपनी पत्नी और परिजनों के साथ शादी की सालगिरह पर ताजमहल पहुंचे, संगमरमी हुस्न का दीदार करने के साथ उन्होंने आगरा में शादी की सालगिरह मनाई।
कवि कुमार विश्वास रविवार को अपनी पत्नी डॉ मंजू शर्मा और परिजनों के साथ आगरा पहुंचे, यहां उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह को सेलीब्रेट किया। वे दोपहर में ताजमहल पहुंचे, अपनी पत्नी के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल के संगमरमरी हुस्न का दीदार किया। ताजमहल में उन्होंने डायना बैंच पर फोटो कराए, कुमार विश्वास को देखने के बाद ताजमहल में उनका आटो ग्राफ लेने के लिए भीड लग गई।
हिंदी की प्रोफेसर से की शादी
कवि कुमार विश्वास ने हिंदी से पीएचडी करने के बाद राजस्थान के कॉलेज में पढाया था, वे हिंदी के प्रोफेसर हैं, उन्होंने हिंदी की प्रोफेसर डॉ मंजू शर्मा से शादी की है। उनके दो बेटी हैं, वे आगरा में अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए पहुंचे, यहां कवि मित्रों के साथ उन्होंने मुलाकात की।